IPL 2024: भारतीय क्रिकेट में विवादों के मुद्दे एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजित आगरकर को पूर्व भारतीय कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने निशाना बनाया है। आगरकर ने विराट कोहली को T20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम से बाहर किए जाने की अफवाहों पर नाराजगी व्यक्त की थी। इस पर श्रीकांत ने यूट्यूब वीडियो के माध्यम से जवाब दिया है।
IPL 2024: जाणिने अजीत आगरकर ने क्या कहा?
श्रीकांत ने कहा है कि,
“T20 विश्व कप जीतने के लिए विराट कोहली अत्यंत जरूरी हैं। 2022 के T20 विश्व कप में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया और भारत को सेमीफाइनल तक ले गए,”
उन्होंने कहा की, “कोहली को बाहर करने के पीछे कोई आधार नहीं है और ऐसी अफवाहें फैलाने वालों के पास कोई और काम नहीं है क्या?” उन्होंने यह सवाल भी उठाया।
श्रीकांत ने आगे कहा कि, “भारतीय टीम को अनुभवी बल्लेबाज और ‘शीट एंकर’ की जरूरत है और विराट कोहली इसके लिए सही व्यक्ति हैं। वह किसी भी परिस्थिति में बल्लेबाजी कर सकते हैं और भारत को जीत दिला सकते हैं, विराट कोहली का सम्मान होना चाहिए और भारतीय टीम को उनके लिए T20 विश्व कप जीतना चाहिए।”
हाल ही में आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि, चयनकर्ता T20 विश्व कप 2024 के लिए कोहली को टीम में शामिल नहीं करेंगे। इन अफवाहों ने क्रिकेट प्रशंसकों के बीच विवाद पैदा कर दिया है। विराट कोहली इस महीने के अंत में IPL 2024 में क्रिकेट में वापसी करेंगे। उन्हें T20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम में जगह मिलेगी या नहीं, यह जल्द ही पता चल जाएगा
Read More trending News:
IPL 2024 : आईपीएल 2008 से 2023 तक पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ीयो के नाम, देखे लिस्ट