IPL 2024: शुरू होने में केवल 7 दिन का समय शेष है। इस साल के IPL के लिए खिलाड़ियों के साथ हर एक टीम के फैंस भी जोरो सोरों से तैयारी कर रहे हैं । इसी बीच दिल्ली कैपिटल को लगा एक बड़ा झटका क्या है मामला जानिए विस्तार में।![IPL LATEST NEWS WhatsApp Image 2024 03 16 at 16.04.32](http://ipllatestnews.com/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Image-2024-03-16-at-16.04.32.jpeg)
इस साल के टाटा IPL 2024 के लिए सभी टीम्स ने अपनी अपनी तैयारी शुरू कर दी है अब IPL शुरू होने में 6 दिन से भी काम का समय बचा है इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स की चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है । दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख साऊथ अफ्रीकन तेज गेंदबाज लूंगी एनगिडी इस साल चोट के कारण IPL2024 नहीं खेलेंगे।उन्होंने अब तक IPL2024 में 14 मैच खेले हैं और 25 विकेट लिए हैं। एनगिडी को दिल्ली ने 50 लाख रुपये में ही साइन किया था।
कैपिटल्स ने एनगिडी की जगह ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जेक फ्रेजर-मैकगर्क को शामिल किया है।मेलबर्न का 21 वर्षीय यह ऑलराउंडर शीर्ष क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी के अलावा लेग स्पिन भी करता है। मैकगर्क ने पिछले महीने सिडनी में वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में डेब्यू किया था। वह 50 लाख रुपये के रिजर्व प्राइस पर दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हो गए हैं। जेक फ्रेजर ने IPL तो नहीं खेला है, लेकिन उन्हें 37 टी20 खेलने का अनुभव है। इसमें वह 133.54 के स्ट्राइक रेट से 645 रन बना चुके हैं।जेक फ्रेजर IPL2024 का परफॉर्मेंस पर सबकी नज़रें रहेगी ।
IPL में इन खिलाडियों का जलवा बरकरार अभी तक झटके है इतने विकेट, जानें इनके नाम